बॉयफ्रेंड नहीं होने की वजह से सहेलियां चिढ़ाती थी, ये बताते हुए 13 वर्षीय लड़की ने कुछ ऐसा किया

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – गुजरात के सूरत में एक 13 वर्षीय लड़की अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि रास्ते में कई लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने इसकी जांच की.लेकिन ये बातें झूठी थी और लड़की ने खुद ये बात स्वीकार की. ये सब उसने क्यों किया इसका बाद में खुलासा हुआ.

    रास्ते में कई लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की
एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर की खबर के अनुसार यह लड़की गुरुवार को स्कूल से देर से लौटी। उसने बताया कि  रास्ते में कई लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद वह अपने अभिभावक को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने लड़की  को साथ लेकर उसके बताये जगहों पर गई. लड़की एक जगह पुलिस को लेकर गई. उसने बताया कि साइकिल का चेन ठीक कराने के लिए जब वह रुकी थी तभी कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की.
सीसीटीवी से हुआ खुलासा 
लड़की दवारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसके लिए पुलिस ने परिसर के दुकानदारों से पूछताछ की. लेकिन उन्हें बताया गया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है. इसके बाद पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। फुटेज में लड़की सड़क से जाती दिख रही है. लेकिन वह जिस छेड़छाड़ की बात कर रही है वह घटना नहीं दिखी।
उसने खुद गढ़ी थी कहानी 
इसके बाद पुलिस ने लड़की को विश्वास में लेकर कहा कि सही बात क्या है बताये। इसके बाद पुलिस को सख्त रूप अपनाना पड़ा. इसके बाद लड़की ने बताया कि ये सारी बातें झूठी है और उसने बताया कि यह कहानी उसने खुद गढ़ी. उसने पुलिस को बताया कि लड़कों को वह  बहुत पसंद करती  है, ये बताने के लिए उसने यह कहानी गढ़ी है. इतना ही नहीं उसने बताया कि उसे बॉयफ्रेंड नहीं हैं, इसलिए लड़कियां उसे चिढ़ाती है.
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.