झारखंड विधानसभा : पहले चरण के मतदान शुरू

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पहले चरण चुनाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराए जा रहे हैं। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होंगे।

पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर 37,83,055 मतदाता हैं।

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं।

इस चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भानू प्रताप शाही हैं।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.