तुलसी के पत्तों पर दिखीं ‘ओम’ की आकृति, लोग मान रहे चमत्कार, देखने लोगों की उमड़ी भीड़

0

लुधियाना : एन पी न्यूज 24 –  लुधियाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल लुधियाना के साहनेवाल स्थित एक घर में लगे तुलसी के पौधे के दो पत्तों पर ओम चिह्न दिखी। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पुरे मुहल्ले में फ़ैल गयी। जिसके बाद आसपास से लोग तुलसी के दर्शन करने पहुंच रहे है। दर्शन करने वाले लोग इसे एक चमत्कार बता रहे है।

बताया जा रहा है कि लोग ओम चिह्न की पूजा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहनेवाल निवासी राज कुमार ने बताया कि उनके घर में ठाकुर जी विराजमान है। इसलिए हर रोज वह खुद और उनकी पत्नी ठाकुर जी की पूजा करते हैं। उनके घर में दो तुलसी के पौधे भी लगे हैं। उनकी पत्नी मानसी हर रोज उनकी पूजा करती है। लेकिन, गुरुवार सुबह जब वह ठाकुर जी की पूजा रहे थे, तो उनकी पत्नी तुलसी के पौधे को पानी देने के लिए गई। अचानक उसने आवाज लगाकर तुरंत बाहर आने के लिए कहा। बाहर जाकर उनकी पत्नी ने दिखाया कि तुलसी के दो पत्तों पर ओम बना दिखाई दे रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों का वहां पर दर्शन के लिए तांता लगना शुरू हो गया है। लोग इसे तरह-तरह के चमत्कार बोल रहे है और लगातार पूजा-पाठ कर रहे है। हमारे देश में इस तरह के कई और मामले भी समाने आये है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.