पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 4 की मौत, एक जख्मी 

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर गैस टैंकर और शिफ्ट कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सांगली से मुंबई वापस जाने के दौरान एक्सप्रेस हाईवे पर रसायनी में सुबह पौने पांच बजे यह घटना घटी। इस घटना में कार चालक व तीन महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

चारों महिला मुंबई की रहने वाली –  
पुणे से मुंबई गैस टैंकर जा रही थी। रसायनी के पास पीछे से आई कार ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना में शामिल चारों महिला मुंबईकी रहने वाली थी। सभी सांगली शादी में शामिल होने के लिए गए थे। सांगली में कार लेकर वापस मुंबई आ रहे थे। कार चालक सांगली का था। एक्सप्रेस हाईवे पर रसायनी के पास तेज़ गति से जा रही कार ने आगे जा रही गैस  टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। कार टैंकर के पीछे घुस गई।

 

रसायनी पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर गैस टैंकर को साइड किया ट्रैफिक को सामान्य किया। घटना की शिकार महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.