मुंबई : एन पी न्यूज 24 – महाराष्ट्र में आज सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। तमाम अटकलों और कयासबाजियों के बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी एनसीपी के साथ मिलकर सरकार गठन में कामयाब रही है। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलाई। साथ ही एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
Devendra Fadnavis after taking oath as Maharashtra CM again: People had given us a clear mandate, but Shiv Sena tried to ally with other parties after results, as a result President's rule was imposed. Maharashtra needed a stable govt not a 'khichdi' govt. pic.twitter.com/6Zmf9J9qKc
— ANI (@ANI) November 23, 2019
मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था, शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। महाराष्ट्र की जनता को स्थिर और स्थाई सरकार चाहिए, खिचड़ी सरकार नहीं चाहिए। महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए एनसीपी के साथ मिलकर काम करेंगे।’
गौरतलब हो कि इससे पहले शुक्रवार को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की दो घंटे तक बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी थी। लेकिन आज सुबह सियासी उलटफेर के बीच बीजेपी ने राज्य में एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना और कांग्रेस देखते रह गए
visit : npnews24.com