सियाचिन में हिमस्खलन : 4 जवान शहीद 

0
श्रीनगर : एन पी न्यूज 24 – दुनिया की सबसे ऊंची युद्ध भूमि माने जाने वाले सियाचिन में हिमस्खलन होने से बर्फ के बादल में फंसने से चार जवान शहीद हो गए है. जबकि दो पोर्टर की मौत हो गई है. सोमवार की दोपहर जवानों का एक दल पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी हिमस्खलन हुआ. इसमें 8 जवान फंस गए. इन जवानों को बचाने के लिए सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे हिमस्खलन में पेट्रोलिंग कर रहे 8 जवान फंस गए. इसकी जानकारी मिलने पर सेना का एक दल जवानों को ढूंढने के लिए घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन 18000 फ़ीट ऊंचाई पर फंसे 8 जवानों में चार जवान सहित दो की मौत हो गई.
visit : npnews24.com
Leave A Reply

Your email address will not be published.