गैस विस्फोट में बारह वर्षीय लड़की की मौत

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 –  गुब्बारे में गैस भरने के सिलेंडर का विस्फोट हुआ जिसमें बारह वर्षीय लड़की की मौत हो गईं। यह घटना रविवार की सुबह कोल्हापुर में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सना पठाण नामक लड़की की मौत हुई हैं। कोल्हापुर के स्वामी मला परिसर में मुकेश राठौड़ नामक शख्स गुब्बारे बेचने का काम करता है। वह कार्बन पावडर से खुद गैस तैयार करता था। शनिवार की रात उसने गैस तैयार कर सिलेंडर में भरकर रखा और सिलेंडर घर के बाहर रखा।

रविवार की सुबह पड़ोस में रहनेवाली सना घर के बाहर खेल रही थीं। उस समय सिलेंडर का विस्फाेट हुआ जिसमें सना गंभीर रूप से झुलस गईं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। घटना के समय सना की मां और उमर वहीं थे। सौभाग्यवश दोनों बाल बाल बच गए। घटना से परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने राठौड़ से जांच शुरू की है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.