खुशखबरी ! सोना 700 रुपए लुढ़का, चांदी ने लगाया 2,450  रुपए का बड़ा गोता 

0

 नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – विदेशी बाजार में सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट के बाद दिल्ली  शराफ़ा बाजार में पिछले सप्ताह सोना 700 रुपए सस्ता होकर प्रति दस ग्राम 39,270 रुपए पर आ गया। वही चांदी 2,450 रुपए गिराकर 45,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।

वैश्विक मंदी का असर 
कारोबारियों ने बताया कि बाजार में वैवाहिक मांग बनी हुई है लेकिन पर उस पर वैश्विक मंदी हावी है। उन्होंने बताया कि वैवाहिक मांग की वजह से ही वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय बाजार में दोनों की कीमतों में कम गिरावट हुई है।
पीली धातु पर है दबाव 
लंदन और न्यूयॉर्क  से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सप्ताह सोना 54. 85 डॉलर  यानी 3. 62% टूट कर 1,459. 50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसम्बर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3. 41% की गिरावट के साथ  1,459. 80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। ऐसा माना जा रहा है अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध की सुलह की उम्मीद से पीली धातु पर दबाव है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी चांदी हाज़िर भी 7. 20% गिरकर 16. 76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.