मुंबई-दिल्ली नहीं बल्कि ‘इस’ शहर के युवा सबसे कम उम्र में खो रहे हैं ‘वर्जिनिटी’

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –विदेशों की तरह भारत में सेक्स को लेकर बातें नहीं की जाती है। यह ऐसा विषय है जिस पर भारतीय लोग अब तक खुल कर बात नहीं करते है। हमारे देश के लोग इस पर बात करने से बहुत झिझकते है। हालांकि समय में हो रहे बदलाव के बाद अब भारतीय भी इस विषय पर खुल कर अपनी राय रखने लगे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई भारतीयों ने सेक्स और वर्जिनिटी को लेकर खुल कर बात की है।

सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि देश के कई शहर सेक्स के मामले में तेजी से आगे निकल गए हैं, क्योंकि यहां पहली बार सेक्स अनुभव लेने वालों की औसत उम्र घट गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे जल्दी वर्जिनिटी खोने वाले लोगों में सबसे आगे है गुवाहाटी शहर का नाम है। यहां के 61 फीसदी लोगों का कहना था कि उन्हें सेक्स का पहला अनुभव किशोरावस्था में ही हो गया था। 2003 में किए गए एक सेक्स सर्वे में सिर्फ 8 फीसदी लोगों ने ये माना था कि उनका पहला सेक्स अनुभव 18 साल से पहले हुआ था। लेकिन अब ये आकड़ा बढ़ गया है।

बढ़ते आंकड़ों के पीछे का ये है कारण –

इन बढ़ते आंकड़ों के पीछे इंटरनेट और मोबाइल भी एक वजह हो सकती है। आज सेक्स से जुड़ी इंसान की ऐसी कोई फैंटसी नहीं है जो इंटरनेट पर उपलब्ध न हो। शहर हो या गांव सेक्स के मामले में सभी का रोमांच पहले से बढ़ा है। सर्वे से जानकारी मिलती है कि लोग अपनी सेक्स भावना को लेकर पहले से कहीं अधिक खुल गए हैं। इस सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि भारत में 53 फीसदी लोग अपने पार्टनर की वर्जिनिटी को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

एक भारतीय टीवी चैनल ने इस सर्वे के दौरान 4,028 लोगों से बातचीत की। इसमें तीन आयु वर्ग 14-29, 30-49 और 50-69 वर्ष के लोगों से संपर्क किया गया था। जिसके बाद ही इस आकड़े को सामने रखा गया है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.