पूर्व रंजिश के चलते युवक पर हमला

0

पुणे :एन पी न्यूज 24 –  पुलिस में शिकायत करने के कारण गुस्सा हुए दो लोगों ने युवक पर कोयता से वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। यह घटना मंगलवार के तड़के पांच बजे बिबवेवाड़ी परिसर में हुई।

पुलिय ने बताया कि प्रथमेश रमेश चव्हाण (19, सुखसागरनगर, कात्रज) घायल हुआ है। घटना को लेकर बिबवेवाड़ी पुलिस थाने में प्रथमेश के दोस्त आकाश चव्हाण ने शिकायत दी है जिस अनुसार सुनिल पारेकर, दर्शन हलंदे पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

प्रथमेश मार्केटयार्ड में काम करता है। उसके सुनिल और दर्शन के साथ झगड़ा था। कुछ दिन पहले प्रथमेश ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी। इस बात से गुस्साए दोनों ने प्रथमेश की हत्या की साजिश रची। मंगलवार के तड़के पांच बजे प्रथमेश अपने दोस्त आकाश के साथ काम पर निकला हुआ था। उस समय वहां सुनिल और दर्शन आए और दोनों ने प्रथमेश के हाथ तथा सिर पर कोयता से वार किए। इसमें प्रथमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही बिबवेवाड़ी पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया। आगे की जांच जारी है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.