बस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत

मुंबई-पुणे पुराने महामार्ग की घटना

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  बस खाई में गिरने से पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना सोमवार के तड़के पांच बजे पुराने मुंबई-पुणे महामार्ग पर बोरघाट परिसर में हुई। मृतक में एक तीन वर्षीय बालिका का समावेश है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार (एमएच 4 एफके 1599) यह निजी यात्रा कंपनी की बस कराड़ से मुंबई की ओर निकली हुई थी। मुंबई -पुणे पुराने महामार्ग से जाते समय बोरघाट परिसर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस करीबन 50 से 60 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 24 यात्री घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत नाजूक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस, स्थानिय नागरिक, देवदूत बचाव पथक घटनास्थल पहुंचे और सभी को बस से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घाट परिसर होने के कारण उतार का अंदाजा ना आने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा होगा ऐसा अंदाजा पुलिस ने जताया है।

मृतकाें के नाम

सर्वज्ञा सचिन थोरात (3, कराड़), स्नेहा जनार्दन पाटील (15, घाटकोपर), जनार्दन पाटील (45, घाटकोपर), संजय शिवाजी राक्षे (50, पवई) तथा प्रमिला रामचंद्र मोहिते (50, बेलवले, कराड़) की मौत हो गई हैं।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.