डॉ यशवंत इंगले डेंटल असोसिएशन के अध्यक्ष बने

0
पिंपरी : एन पी न्यूज 24 – इंडियन डेंटल असोसिएशन की पिंपरी चिंचवड शाखा के अध्यक्ष पद पर डॉ. यशवंत इंगळे का चयन किया गया है। असोसिएशन (आई.डी.ए.) की सर्वसाधारण सभा में डॉ. इंगले को सन 2019-2020 और व डॉ. मनीषा गरूड को सन 2020-2021 वर्ष के लिए नियोजित अध्यक्ष चयनित किया गया है। इस सभा में असोसिएशन की शहर इकाई की नई कार्यकारिणी भी गठित की गई। आईडीए की ओर से प्रकाशित की जाने वाली त्रैमासिक मैगजीन के संपादक पद पर डॉ. सचिन फुंदे व उपसंपादक पद पर डॉ. राम पाटिल का चयन किया गया है।
आईडीए पिंपरी चिंचवड़ की नई शहर कार्यकारिणी में सचिव डॉ. संदीप भिरुड, कोषाध्यक्ष डॉ. सुमंत गरुड, उपाध्यक्ष डॉ. मोना दिवाण, डॉ. अभिजीत फरांदे, डॉ. श्रीकांत राव, सहसचिव डॉ. निलेश पाटील, डॉ. जयंत फरांदे का समावेश किया गया है। इसके अलावा बतौर सदस्य के डॉ. निखिल दिवाण, डॉ. संतोष पिंगले, डॉ. अतुल पाटील, डॉ. हिमांशू अजवानी, डॉ. डिंपल अजवानी, डॉ. दीपाली पाटेकर, डॉ. संयुक्ता खैरनार, डॉ. अनुजा कृष्णा, डॉ. मीनाक्षी घोलकर, डॉ. प्रतिभा भोसले को शामिल किया गया है।

visit : npnews24.com

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.