छठपर्व की तैयारी के लिहाज से मोशी में श्रमदान

छठपर्व की तैयारी के लिहाज से मोशी में श्रमदान

0
पिंपरी : एन पी न्यूज 24 –छठपर्व के तैयारी के लिहाज से मोशी में इंद्रायणी नदी पाट की सफाई कार्य में हिस्सा लेकर श्रमदान किया गया। विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता एवं पिंपरी चिंचवड़ शहर के महापौर राहुल जाधव, सेना के क़ानूनी सलाहकार सुभाष माछरे ने इस उपक्रम में हिस्सा लिया और श्रमदान किया।
विश्व श्रीराम सेना के संस्थापक लालबाबु गुप्ता ने बताया कि सूर्य षष्ठी महापर्व छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष को मनाया जाने वाला एक हिन्दू महापर्व है। छठी माई की पूजा सुरुवात चतुर्थी नहाय खाय से प्रारंभ होती है। इसके अगले दिन पंचमी को खरना (इसमें प्रसाद के रूप में गन्ने के रस व गुड़ से बनी खीर और पूरी दी जाती है) षष्ठी को साम डूबते हुये सूर्य (सूर्यास्त) को अर्ध्य दिया जाता है। इसी क्रमबद्ध में सप्तमी उगते हुये सूर्य (सूर्योदय) को दूध, जल, से अर्घ दिया जाता है। इस बार सूर्य षष्ठी महापर्व ३१ अकटोबर से ३ नवंबर तक मनाया जायेगा।
सूर्य की उपासना के लिये यह व्रत किया जाता है। प्रकृति और समाज में एकरूपता साधने वाले इस पर्व में आस्था, प्रेम, विश्वास, त्याग, समर्पण, भाईचारा और पर्यावरण के प्रति अपनी समर्पण भावना का यह महापर्व है। शहर के महापौर राहुल जाधव ने भी अपना मनोगत व्यक्त किया और कहा कि इस छठ पूजा में हम और हमारे शहर के विधायक और पदाधिकारी हम सभी इस महापर्व छठ पूजा में पूर्ण रूप से सहभागी होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से विश्व श्रीराम सेना द्वारा छठ पूजा मनाया जाता है और हम सभी तरह का सहयोग करने के लिये पूर्ण रूप से तैयार है।

दीपावली के छठे दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को  छठ पर्व मनाया जाता है। सूर्य उपासना का लोक महापर्व पूर्वी भारत के बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रो में मनाया जाता है। इस राज्य के रहवासी जिस जिस प्रदेश में अपना व्वसाय, उधोग, नौकरी के लिये गये है। उन राज्यों में भी यह छठ पर्व मनाया जाता है। पिंपरी चिंचवड़ शहर में इस पर्व कि तैयारी ज़ोर सोर से शुरू हो गयी है। विश्व श्री राम सेना द्वारा मोशी में इंद्रायणी नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्व श्री राम सेना द्वारा मोशी के इंद्रायणी घाट पर शनिवार और रविवार को छठ पूजा पर भव्य काशी गंगा आरती का आयोजन किया गया है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.