नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वैज्ञानिक महिला 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिला रही थी। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई। दूसरे दिन उसके शरीर का एक हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में मिला, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला पेशे से एक वैज्ञानिक थी और वो इंडोनेशियन रिसर्च फैसिलिटी में काम करती थी। 44 साल की डेजी तुवा लैब में एक बड़े मगरमच्छ को खाना खिलाने गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। वहीं दूसरे दिन सुबह जब रिसर्च फैसिलिटी के कर्मचारी ने मगरमच्छ को देखा तो वो हैरान रह गया। दरअसल महिला वैज्ञानिक के शरीर का एक हिस्सा उसके मुंह में था, जबकि बाकी के बॉडी पार्ट्स पानी में तैर रहे थे।

जानकारी मिलते ही वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम और पुलिस को मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पूल से बाहर निकाला और उसके पेट का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि मगरमच्छ ने ही महिला वैज्ञानिक को अपना शिकार बनाया था। इस तरह महिला की जान चली गयी।
visit : npnews24.com