उत्तर प्रदेश में अभी मौसम शुष्क रहने के आसार

0

लखनऊ : एन पी न्यूज 24 –उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाके में सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अभी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दो-चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात को हल्की ठंड का एहसास रहेगा।

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 18 डिग्री, झांसी का 18 डिग्री, वाराणसी का 19 डिग्री, मेरठ का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.