महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : नांदेड़ की भोकर से कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने दर्ज की जीत

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 –महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कई ऐसी सीटें है जहां उलट फेर होते दिख रही है। इस बीच भोकर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक च्वहाण 91,239 वोटों के साथ आगे है वहीं उनसे पीछे भाजपा के श्रीनिवास 27.241 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक च्वहाण ने यह बाजी मार ली है।

इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जहां अशोक च्वहाण मैदान में हैं वहीं बीजेपी ने श्रीनिवास को टिकट दिया है। बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अशोक चव्हाण ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। भोकर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक च्वहाण मौजूदा समय में 49134 वोटों के साथ आगे है वहीं उनसे पीछे भाजपा के श्रीनिवास 14558 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसमें बीजेपी-शिवसेना 161, कांग्रेस-एनसीपी 98, अन्य 29 सीटों पर आगे चल रहे है। बीजेपी 101 सीटों पर, शिवसेना पर 60 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 39, एनसीपी 54 सीटों पर आगे चल रही है।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.