महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे, राम शिंदे समेत 6 बड़े मंत्री चल रहे पीछे

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 –महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कई ऐसी सीटें है जहां उलट फेर होते दिख रही है। भाजपा को जहां सबसे बड़ी झटका लगते दिख रही है वह है 6 बड़े मंत्रियों के पीछे चलने से है। मौजूदा समय में महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे, राम शिंदे, अतुल सावे, विजय शिवतारे, बाला भेगड़े, मदान येरावर ये सभी बड़े मंत्री पीछे चल रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसमें बीजेपी-शिवसेना 164, कांग्रेस-एनसीपी 93, अन्य 31 सीटों पर आगे चल रहे है। महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा में भी राज्य सरकार के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी 102 सीटों पर, शिवसेना पर 64 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 43, एनसीपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। बात करें महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट की तो वहां पर अजित पवार 42 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.