झाबुआ उप-चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 8949 वोट की बढ़त

0

झाबुआ : एन पी न्यूज 24 – मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में मतगणना जारी है। दस चक्र की गिनती पूरी होने तक कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया भाजपा के उम्मीदवार भानु भूरिया पर लगभग नौ हजार वोटों की बढ़त बना ली थी। इस बढ़त से कांग्रेस में उत्साह है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना की शुरुआत से ही कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया बढ़त बनाए हुए हैं। 10 चक्रों की गिनती पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को 40084 और भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया को 31135 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह 8949 वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

ज्ञात हो कि, झाबुआ विधानसभा में उप चुनाव जी. एस. डामोर के सांसद चुने जाने के कारण हो रहा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जी. एस. डामोर ने कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को शिकस्त दी थी। वहीं लोकसभा चुनाव में डामोर ने कांतिलाल को हराया था।

विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के लिए मतगणना 14 टेबल पर हो रही है। मतगणना में हर राउंड के बाद टेबुलेशन सीट तैयार हो रही है जो उम्मीदवार को दी जा रही है। मतगणना कार्य 26 राउंड में पूरा होगा।

मतगणना में कांग्रेस को मिल रही बढ़त से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांतिलाल भूरिया ने इस बढ़त को राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कामकाज और बीते 40 साल में उनके द्वारा जनता के हित में किए गए विकास कार्यो का नतीजा बताया है।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.