हरियाणा में वापसी करती दिख रही कांग्रेस

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जिसमें शुरुआती रुझान में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। राज्य में अगली सरकार बनाने में क्षेत्रीय दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) और निर्दलीय निर्णायक भूमिका निभाएंगे। दक्षिण हरियाणा के यादव बहुल अहिरवाल बेल्ट में पांच निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस आगे चल रही है। आईएएनएस और सी-वोटर के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में पता चला था कि इस इलाके में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के झगड़े ने कांग्रेस को लाभान्वित किया है। अहीरवाल क्षेत्र में गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित 25 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

यहां इनेलो दो निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अहिरवाल क्षेत्र में चार और इनेलो को छह सीटें मिली थीं। भाजपा ने 2014 में यहां 15 सीटें जीती थीं।

कांग्रेस कुरुक्षेत्र में 13 सीटों पर आगे चल रही है, जहां उसने 2014 में महज एक सीट जीती थी। भाजपा के लिए यहां बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जिसने 2014 में इस क्षेत्र से 22 सीटें हासिल की थी, वहीं अब वह केवल 11 सीटों पर आगे चल रही है। कुरुक्षेत्र क्षेत्र में 26 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

जाटलैंड में कांग्रेस नौ सीटों पर और भाजपा छह पर आगे चल रही है। 2014 में कांग्रेस ने यहां 10 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा की झोली में पांच आई थी।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.