भाजपा 7, सपा 2 और बसपा, कांग्रेस को 1-1 सीटों पर बढ़त (लीड-2)

0

लखनऊ : एन पी न्यूज 24 –उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप-चुनावों में मतों की गिनती चल रही है। आठ बजे से शुरू मतगणना में पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 11 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रूझानों में आगे चल रहे हैं। लखनऊ कैंट, अलीगढ़ की इगलास, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, चित्रकूट की मानिकपुर, कानपुर की गोविंद नगर, मऊ की घोसी सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं रामपुर से आजम खां की पत्नी तंजीन और बाराबंकी से सपा (समाजवादी पार्टी) आगे है। आंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से बसपा (बहुजन समाज पार्टी) और सहारनपुर की गंगोह सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।

प्रतापगढ़ से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं।

11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनावों में अधिकतम सीटें जीतने के भरोसे के साथ भाजपा जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है।

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा, “हम सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं।”

अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल के लिए एक सीट (प्रतापगढ़) को छोड़कर भाजपा सभी 10 सीटों पर मैदान में है।

सपा और बसपा के लिए यह परिणाम प्रतिष्ठा का विषय है। दोनों दलों के पास एक-एक सीट है और अपने निर्वाचन क्षेत्रों को बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 109 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.