हर कोई अपनी श्रध्दा के अनुसार ही काम करता है

निर्मला सीताराम ने किया राजनाथ सिंह का समर्थन

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – केन्द्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को पुणे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कृति का समर्थन करते हुए कहा कि राफेल के पहिये के नीचे नींबू रखकर पूजा की गई तो उसमें गैर क्या है? जिनका विश्वास है वे करते है। इसे अंधश्रध्दा नहीं कह सकते। यह श्रध्दा है।

पुणे में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सितारमन ने कहा कि देश की संरक्षण सामग्री कब्जे में लेते हुए पहले के रक्षा मंत्री और उनकी पत्नी ने भी परंपरा के अनुसार पूजा की थी। तब किसी ने कुछ नहीं कहा। जिनका विश्वास होता है वे करते है। विजयादशमी को शस्त्र पूजा करना हमारी संस्कृति है। इसी संस्कृति का राजनाथ सिंह ने पालन किया। उसमें क्या गलत किया?

देश की सुरक्षा के लिए धारा 370 महत्वपूर्ण मुद्दा

धारा 370 रद्द करना यह महाराष्ट्र के चुनाव का मुद्दा कैसे हो सकता है यह सवाल करने पर सितारमन ने कहा कि यह देश की सुरक्षितता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। हर भारतीय को इस पर अभिमान होना चाहिए। धारा 370 रद्द होने के बाद जम्मू, कश्मिर में एक भी गोली नहीं चली। स्कूल, महाविद्यालय शुरू हुए। इंटरनेट शुरू हुआ। इस निर्णय से देश एकसंघ हुआ है। हां लेकिन सरकार बेरोजगारी, आर्थिक मुद्दों को लेकर भी काफी गंभीर है। इन दोनों मुद्दों की तुलना नहीं हो सकती।

आर्थिक मंदी के बारे में सितारमन ने कहा कि मैं देश के अनेक उद्योजक तथा कामगार नेताओं से मिलकर स्थिति का जायजा ले रही हूं। उस पर काम कर रही हूं। उद्योजकों की कुछ मांगें होंगी तो वे मुझ से संपर्क कर सकते हैं। पंजाब महाराष्ट्र को. ऑप. बैंक जैसा घोटाला इस से आगे ना हो इस हेतु शीतकालीन अधिवेशन में कानून किया जाएगा ऐसी जानकारी भी उन्होंने दी।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.