पुणे : एन पी न्यूज 24 – पुणे के पर्वती पायथा परिसर स्थित एक इमारत की पार्किंग में अज्ञात शख्स ने आग लगा दी जिसमें 7 वाहन जलकर खाक हो गए जबकि अन्य 4 वाहनों का भी नुकसान हुआ। यह घटना रविवार के तड़के करीब दो बजे हुई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार के तड़के करीब दो बजे पर्वती पायथा परिसर में साने गुरूजी स्कूल के सामने स्थित विघ्नहर्ता इमारत की पार्किंग में अज्ञात शख्स ने आग लगा दी। इसमें 6 दुपहिया, एक रिक्शा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। अन्य चार दुपहियों को भी आग ने अपनी चपेट में लिया जिस कारण दुपहियों का काफी नुकसान हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगड़ पुलिस थाने का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया। दमकल विभाग के जवान भी दो गाड़ियां लेकर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में उक्त आग जानबुझकर लगाई गई है ऐसी जानकारी सामने आई हुई है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर जांच करने में जुटी हुई है।
visit : www.npnews24.com