महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनोद तावड़े और एकनाथ खडसे को नहीं मिली जगह

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 –  महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा ने आज 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।  खास बात ये है कि इस सूची में कई दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। नागपुर साउथ वेस्ट से खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव में उतरे है। वहीं भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से और पंकजा मुंडे पारली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन को पार्टी ने जामनेर से अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बीजेपी द्वारा 52 विधायक विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। इसमें 12 महिलाएं भी शामिल है।

कुछ प्रमुख उम्मीदवार और उनके निर्वाचन क्षेत्र –
1. कसबा (पुणे शहर) – मुक्‍ता टिलक
2. शिवाजीनगर (पुणे शहर) – सिध्दार्थ शिरोले
3. पर्वती (पुणे शहर) – माधुरी मिसाल
4. पुणे कॅन्टोंन्मेंट (पुणे शहर) – सुनिल कांबले
5. कोथरूड (पुणे शहर) – चंद्रकांत पाटील

6.  वडगाव शेरी (पुणे शहर) – जगदीश मुलीक
7. खडकवासला (पुणे शहर) – भीमराव तापकीर
8. हडपसर – योगोश टिलेकर
9. अकोले (अहमदनगर जिल्हा)- वैभव पिचड

10. जामखेड (अइमदनगर जिल्हा) – राम शिंदे
11. परली – पंकजा मुंडे
12. तुलजापूर – राणाजगजितसिंह पाटील
13. अहमदपूर – विनायक पाटील
14. औसा – अभिमन्यू पवार
15. जामनेर – गिरीष महाजन
16. सातारा – शिवेंद्रराजे भोसले
17. चिखली – श्‍वेता महाले
17. कराड दक्षिण – अतुल भोसले
18. बल्‍लारपूर – सुधीर मुनगंटीवार
19. नंदुरबार – विजयकुमार गावित 

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.