महाराष्ट्र में राजनीतिक बगावत शुरू, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होते ही पार्टी के 6 विधायक भाजपा में होंगे शामिल!

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव का माहौल है। हर तरफ राजनीतिक पार्टियां रैली करने में व्यस्त है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 6 विधायक बगावत करने पर उतरे है। सभी 6 विधायक आज मुंबई के गरवारे क्लब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मोजुदगी में बीजेपी में शामिल होंगे।

दरअसल कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। जिसके बाद ही यह बगावत होती दिख रही है। जानकारों की मानें तो कांग्रेस 6 मौजूदा विधायकों के टिकट काट रही है। जिसे देखते हुए ये विधायक पहले ही कांग्रेस छोड़ने का मन बना चुके हैं। हालांकि कांग्रेस में टिकट के लिए होने वाले इंटरव्यू के लिए भी ये विधायक मौजूद नहीं रहे थे।

कांग्रेस के मौजूदा 6 विधायक –
असलम शेख – (मुंबई मालाड से)

राहुल बोन्द्रे – (बुलढाणा चिखली से)

काशीराम पावरा – (शिरपुर धुले)

डी एस अहिरे – (साकरी धुले)

सिध्दराम म्हेत्रे पूर्व मंत्री अक्कलकोट – (सोलापुर जिले से)

भारत भालके – (पंढरपूर सोलापुर जिले से)

बता दें, रविवार को जारी की गई कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौव्हाण को भी टिकट मिला है। विजय वेदेट्टीवार, बाला साहब थोराट, नसीम खान, विश्वजीत कदम, अमित देशमुख, प्रणिति शिंदे, नितिन राउत को कांग्रेस ने पहली लिस्ट में जगह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.