पुणे : बाढ़ पीड़ित लोगों का आक्रोश देख चंद्रकांत पाटील वहाँ से निकल गये

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 – बुधवार को आयी मूसलाधार बारिश ने पुणे में हाहाकार मचा दी। इस बारिश ने कई जिंदगी उजाड़ के रख दी हैं। इस दौरान पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटील पुणे में न रहकर दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में उपस्थित थे। जिससे उनकी काफी आलोचनाएं हुई। बाढ़ पीड़ित लोग उनसे नाराज दिखे। ऐसी स्थिति में चंद्रकांत पाटील ने आज पुणे में बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन लोगों के आक्रोश ने उन्हें पैर तक रखने नहीं दिया और वो वहां से चले जाना ही मुनासिफ समझा।

चंद्रकांत पाटील आज पुणे के टांगे वाला कॉलनी परिसर में पहुंचे थे। जहां नाराज लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं शहर के अरणेश्वर कॉलनी परिसर में उनके पहुंचते ही लोगों ने कहा कि ‘यहाँ क्या आप फोटो खींचने आये हो ‘ | इस दौरान पाटील ने नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे जिसे देखकर आखिरकार उन्हें लोगों से बिना बातचीत किये ही वहां से लौटना पड़ा।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.