चंद्रयान 2: नासा ने जारी कीं विक्रम के लैंडिंग साइट की तस्वीरें, हुई थी हार्ड लैंडिंग

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – दुनिया के सबसे बड़े अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम पर एक नई जानकारी दी है। नासा ने दो तस्वीरें जारी करते हुए बताया है कि भारत के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर ने चांद पर हार्ड लैंडिंग की थी। दरअसल तस्वीरों के आधार पर नासा का कहना है कि ‘चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई।’ बता दें कि नासा के हाई रेजॉलूशन इमेज इसके लूनर ऑर्बिटर कैमरा के जरिए खींची गई है। चंद्रमा के जिस अनछुए सतह पर भारत के महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट चंद्रयान-2 की लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई।

हालांकि नासा ने भरोसा दिलाया है कि अक्टूबर में वो कुछ और तस्वीरें जारी कर सकता है। नासा की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘विक्रम की सतह पर नासा की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है। स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। तस्वीरें केंद्र से 150 किलोमीटर दूरी से ली गई हैं।’

इससे पहले नासा ने चंद्रयान-2 को लेकर ट्वीट किया था। उसने लिखा था कि ‘अंतरिक्ष कठिन है। हम इसरो के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौर मंडल का पता लगाने के लिए साथ काम करेंगे।’

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.