मुख्यमंत्री ने पुणेकरों को दिलाया यथोचित मदद का भरोसा

0
पुणे : एन पी न्यूज 24 – गत रात से जारी मूसलाधार बारिश से पुणे में हाहाकार मचा हुआ है। बादल फटने के बाद होनेवाली बारिश के समान पानी बरस रहा है। इससे कात्रज, सिंहगढ़ रोड, सहकारनगर जैसे इलाको में काफी नुकसान पहुंचा है। अलग- अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है। पुणेकरों पर आई इस विपदा से उन्हें उबारने के लिए सरकार हर संभव कोशिश करेगी, यह भरोसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिलाया है।
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि सरकार पुणेकरों को पूरी सहायता करेगी। कुछ लोग बारिश के पानी के बहाव में बह गए हैं। एनडीआरएफ के जवानों ने कुछ लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। सरकार और खुद मैं हर हालात पर नजर रखे हुए हैं। जिलाधिकारी और नियंत्रण कक्ष से बराबर संपर्क में हैं। एनडीआरएफ की दो टीमें बारामती रवाना की गई हैं। पुणे में बारिश के चलते मौत का शिकार बने लोगों के दुख में मैं सहभागी हूँ। उनके परिवारों को सरकार की ओर से सभी तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी, यह भरोसा भी उन्होंने दिलाया।

पुणे जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, कई सालों बाद एक रात में इतनी बारिश हुई है। मैं लगातार जिलाधिकारी से चर्चा करता रहा। एनडीआरएफ की टीम के जरिए मदद उपलब्ध कराई जा रही है। कात्रज हाइवे पुनः शुरू किया गया है। शिवापुर के पास कुछ लोग पानी के बहाव में बह गए हैं, उनकी खोजबीन शुरू है। जहां- जहां अतिवृष्टि से हादसे हुए हैं वहां प्रशासन द्वारा मदद की जा रही है। नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है, यह भी उन्होंने बताया।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.