भाजपा में चल रहा उदयनराजे भोसले को हराने का षड़यंत्र

ऐसा हुआ तो राज्य में बनेगी गंभीर स्थिति

0

मराठा क्रांति ठोक मोर्चा की चेतावनी

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  मराठा क्रांति ठोक मोर्चा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आराेप लगाते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उदयनराजे भोसले से धोखा किया जा रहा है। उपचुनाव में उन्हें पराजीत करने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में गंभीर स्थिति बनेगी और उसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

पुणे में आयोजित पत्रकार वार्ता में मराठा क्रांति ठोक मोर्चा के समन्वयक संजय सावंत ने कहा कि नाशिक में हाल ही में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में उदयनराजे से अपमानास्पद बर्ताव किया गया। एक तो राज्य का महाराष्ट्र समाज सरकार पर नाराज है। इसलिए उदयनराजे का भाजपा में प्रवेश करवाया। अब उनसे इस प्रकार का बर्ताव किया जा रहा है। उदयनराजे मराठा समाज के नेता है। उनका अपमान मराठा समाज सहन नहीं करेगा। सातारा लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है लेकिन उदयनराजे से धोखा होने की संभावना है। उन्हें जीताने की जिम्मेदारी भाजपा नेताओं की हैं। अगर वे पराजीत हुए तो राज्य में गंभीर स्थिति बनेगी और उसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार होगी।

मराठा आरक्षण को विरोध करनेवालों के खिलाफ प्रचार

सावंत ने कहा कि सरकार ने मराठा समाज को जो भी आश्वासन दिए है उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसका हम निषेध करते है। सरकार ने मराठा समाज से धोखा किया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं ने मराठा आरक्षण को विरोध किया उनके खिलाफ प्रचार किया जाएगा।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.