भाजपा के विजय के लिए जे. पी. नड्‌डा की दगडूशेठ गणपति से प्रार्थना

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 –  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जे. पी. नड्‌डा ने सोमवार को श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में अभिषेक कर विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना की।

सोमवार को नड्‌डा की उपस्थिति में पार्टी द्वारा विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन से पहले वे श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में दर्शन के लिए पहंुचे। वहां गणपति ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक गोड़से ने नड्‌डा का सम्मान किया। नड्‌डा ने अभिषेक कर गणपति से प्रार्थना की कि भारत में सभी ओर सत्ता मिले, आगामी विधानसभा चुनावों में विजय मिले। पूरे देश में सुख, समृध्दि आएं। इस समय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा था। इस समय सांसद गिरीष बापट, पार्टी की शहराध्यक्षा माधुरी मिसाल, पार्षद, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.