यह ठिक नहीं है शरद पवार ने उदयनराजे का नाम न लेते हुए कहा

सातारा में राकांपा का शक्तिप्रदर्शन

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को सातारा में उदयनराजे भोंसले का नाम ना लेते हुए  कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का दिल्ली दरबार में अपमान हुआ। स्वाभिमान को ठेंस पहुंची इसलिए वे दरबार छोड़ चले गए और अब? मैं इतना ही कहूंगा यह ठिक नहीं है।

रविवार को सातारा में राकांपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन से पहले पार्टी द्वारा दुपहिया रैली के जरिए जोरदार शक्तिप्रदर्शन किया गया। उदयनराजे, शिवेंद्रराजे भाजपा में प्रवेश करने के बाद पवार का यह पहला दौरा था। इसलिए वे क्या बोलेंगे इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। पवार ने उदयनराजे का नाम का उल्लेख ना करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि पुरंदर के तह के बाद मिर्जाराजे जयसिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को दिल्ली का आमंत्रण दिया था। दरबार में सम्मान होगा ऐसा उन्होंने कहा था लेकिन महाराज दिल्ली दरबार में जाने के बाद उन्हें पीछे बिठाया गया। उसके बाद महाराज वहां से बाहर गए। उन्हें नजरबंद किया गया लेकिन महाराज उस से भी निकले और महाराष्ट्र में आकर इतिहास रचा। उसके बाद अब? मैं इताना ही कहूंगा यह ठिक नहीं हैं।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति बनी हुई है। किसान संकट में है लेकिन राज्यकर्ताएं सूखा और बाढ़ इन संकटों की ओर देखने के लिए तैयार तक नहीं है। जो किसानों का कद्र नहीं करते, उनकी सहायता नहीं करते उन्हें सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

visit :http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.