पुणे में पहली बार आए यात्री से रिक्शा चालक ने लिया 4300 रूपये किराया

यात्री ने पुलिस थाने में दर्ज की शिकायत

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  पुणे में पहली बार आए यात्री से एक रिक्शा चालक ने पंद्रह किलोमीटर के लिए 4 हजार 300 रूपए किराया लिया। यात्री ने किराया तो दिया लेकिन चालक के खिलाफ येरवड़ा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार बंगलुरू निवासी एक युवक बुधवार के तड़के कात्रज परिसर में उतरा। उतरने के बाद उसने कैब बुक करने की कोशिश की लेकिन उसे कैब नहीं मिली। उस समय वहां से एक रिक्शा निकली हुई थी। उसने रिक्शा रोकी। रिक्शा चालक शराब की नशा में था और पीछे बैठा हुआ था। उसका मित्र रिक्शा चला रहा था। युवक को येरवड़ा जाना था। रिक्शा मीटर के अनुसार किराया लेने की बात तय होने के बाद युवक रिक्शा में बैठ गया। येरवड़ा पुलिस थाने के पास उतरने के बाद उस से किराये के तौर पर 4300 रूपए मांगे गए। उसने इतना किराया कैसे हुआ यह सवाल पूछने के बाद उसे बताया गया कि 600 रूपए शहर में आने का और 600 रूपए शहर से बाहर जाने का होता है। शेष रूपए किराया है। आस पास सन्नाटा था और रिक्शा चालक शराब पीया हुआ था। इसलिए युवक ने 4300 रूपए दिए और रिक्शा का नंबर लिखकर लिया। उसके बाद उसने सीधे येरवड़ा पुलिस थाने जाकर रिक्शा चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवक द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.