‘महेंद्र सिंह धोनी का समय हुआ पूरा, मिले विदाई मैच’

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – महेंद्र सिंह धोनी के अनुपस्थिति में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। जिससे कइयों को लगने लगा है कि धोनी का समय अब पूरा हो गया है। उन्होंने अब जल्द संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। वर्ल्ड कप के बाद धोनी जम्मू-कश्मीर सेनाओं के साथ ट्रेनिंग में चले गए। साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए धोनी ने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि ऋषभ पंत के लगातार ख़राब प्रदर्शन पर फैंस धोनी को टीम वापस लेन की मांग जरूर कर रहे है।

इस बीच सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि एमएस धोनी का समय पूरा हो गया है। भारत को अब आगे देखना चाहिए। वैसे धोनी को बाहर किए जाने से पहले मैदान से विदाई मिलनी चाहिए।’ इस बयान के बाद हर तरफ खलबली मच गयी है। बता दें धोनी के संन्यास की खबरें आती रही हैं लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ कर दिया है कि धोनी को मालूम है कि उन्हें अब इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ना है

साउथ अफ्रीका सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने भी कहा था कि संन्यास का फैसला धोनी का निजी फैसला है। हालांकि सीरीज से पहले विराट कोहली ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद सभी को लगा कि धोनी क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

visit :http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.