खदान में पाया गया देवर, भाभी का शव

पुणे के लोणीकंद परिसर की घटना 

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 – पुणे के लोणीकंद परिसर स्थित पानी की खदान में बुधवार की सुबह देवर और उसकी भाभी का शव पाया गया। इस से एक ही खलबली मच गई है। दोनों 15 सितंबर से लापता थे।

पुलिस ने बताया कि मंगेश म्हस्कू नागरे (26) और प्रियंका नागरे (20) इन दोनों के शव मिले हैं। घटना को लेकर लोणीकंद पुलिस थाने में मंगेश के भाई गणेश नागरे ने शिकायत दी है।

नागरे परिवार वाघोली में रहता है। मंगेश बिना कुछ बताएं भाभी प्रियंका को लेकर 15 सितंबर की सुबह दस बजे घर से चला गया। उनके परिवारवालों ने उन्हें काफी ढूंढा लेकिन दोनों नहीं मिले। आखिरकार पुलिस में दोनों गुमशुदा होने की शिकायत दे दी गई। बुधवार की सुबह लोणीकंद स्थित एक पानी की खदान में दोनों के शव पाए गए। दोनों ने आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई। इस से एक ही खलबली मच गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

visit – npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.