Photos : दुनिया के वो देश, जहां नहीं होती रात!

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, जब उसकी सच्चाई से हम रूबरू होते हैं तो काफी हैरानी होती है। जब हम छोटे होते हैं तो अक्सर यह सोचते है कि अगर आज रात न हो तो कितना अच्छा होगा। लेकिन, ऐसा होता नहीं। दुनियाभर में कई ऐसे जगह है जहां हर रात नहीं होती।

नॉर्वे – यह देश आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है. इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता और अगर ढल भी जाता है तो सुबह 4:30 बजे तक निकल आता है। इस वजह से इसे मध्यरात्रि वाला देश कहते हैं।

फिनलैंड – आइसलैंड में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक यानी 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।

अलास्का – अलास्का के ग्लेशियर सैलानियों का दिल चुरा लेते हैं।  यहां मई माह से लेकर जुलाई के बीच सूरज नहीं डूबता है।

आइसलैंड – ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप को सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां रात में भी सूरज की रोशनी का आप आनंद ले सकते हैं जब 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां घूमना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है।

कनाडा – दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो अर्से तक बर्फ से ढंका रहता है। हालांकि, यहां के उत्तरी-पश्चिम हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।

स्‍वीडन – स्‍वीडन में तो करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। यहां मई से अगस्‍त तक सूरज नहीं डूबता और जब ढलता है तो आधी रात को। फिर सुबह 4:30 बजे तक निकल भी आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.