बारामती में क्या धारा 370 लागू है क्या?

मुख्यमंत्री का सवाल

0

 पुणे :एन पी न्यूज 24 –  बारामती में महाजनादेश यात्रा के दौरान राकांपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई घोषणाबाजी की पृष्ठभूमि पर रविवार को पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बारामती में जाने के लिए, वहां सभा लेने के लिए लोकतंत्र में मनाई है क्या? वहां धारा 370 लागू है क्या?

शनिवार को मुख्यमंत्री की महाजनादेश यात्रा बारामती से होकर पुणे आई। बारामती में राकांपा के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा के दौरान एकच वादा, अजित दादा ऐसी घोषणाबाजी की। इस समय पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया ऐसा आरोप किया गया। रविवार को पुणे में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सभा को विरोध करने के लिए महज सात कार्यकर्ताएं मौजूद थे। उन पर लाठीचार्ज करने की जरूरत ही नहीं थी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया ही नहीं। बिना वजह झूठे आरोप लगाए जा रहे है। शरद पवार की बारामती में जाने के लिए, वहां सभा लेने के लिए मनाई है क्या? क्या वहां धारा 370 लागू है क्या? लोकतंत्र में हर एक को मत प्रदर्शन करने का अधिकार है। आप भी हमारे यहां आकर सभा लें। हम आपको मदद करेंगे। ऐसे भी मुख्यमंत्री ने कहा।

अब नहीं होगी मेगा भरती

भाजपा में विविध पार्टियों से बड़े पैमाने पर नेताएं प्रवेश कर रहे हैं। किस सीट पर कौन लड़े सकता है यह देखकर ही पार्टी में इनकमिंग शुरू है। अब तक पार्टी में मेगा भरती शुरू थी लेकिन इस से आगे मेगा भरती नहीं बल्कि भरती ही शुरू रहेगी।

अब अंगूर लगने लगे खट्‌टे

उदयनराजे भोसले के भाजपा प्रवेश पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रवेश से राकांपा से टिप्पणियां की जा रही है। जब तक भोसले राकांपा के साथ थे तब उनके साथ मत मांगने में खुशी होती थी। राकांपा द्वारा निकाली जा रही शिवस्वराज्य यात्रा भोसले के नेतृत्व में निकालने के लिए आग्रह किया जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए अब पहले मिठे लगनेवाले अंगूर अब खट्‌टे लगने लगे है।

होर्डिंग लगाकर किसी को भी टिकट नहीं मिलता

महाजनादेश यात्रा के दौरान पुणे में जगह जगह पर अनाधिकृत फ्लेक्स लगाए गए है। कई जगहों पर तो फ्लेक्स लगाने के लिए पेड़ काटे गए हैं ऐसा आरोप हो रहा है। इस संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार से होर्डिंगबाजी करना गलत है। शहर अध्यक्ष को मैं ने इस बारे में बताया है। ऐसे होर्डिंग लगाकर किसी को चुनाव का टिकट नहीं मिलता। जिस किसने अनाधिकृत होर्डिंग लगाए हैं उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.