कॉलेज जाने के लिए चुराया करते थे महंगी रेसर बाईक

चार युवक गिरफ्तार

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  मौज मस्ती तथा कॉलेज जाने के लिए महंगी रेसर बाईक की चोरी करने के मामले में पिंपरी चिंचवड़ अपराध शाखा की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे साढ़े आठ लाख रूपयों की बाईक और दुपहिया ऐसी सात गाड़ियां जब्त की गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के अपराध शाखा 1 के पुलिस निरीक्षक उत्तम तांगड़े ने बताया कि अतिक वाहिद शेख (19), वाशिम वाहिद शेख (21), राजेश दत्तात्रय भोसले (20), प्रवीण उत्तम कांबले (19) को गिरफ्तार किया गया हैं। अतिक और वाशिम सगे भाई हैं। चारों कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं।

शुक्रवार को पिंपरी चिंचवड़ परिसर में पुलिस की गश्त चल रही थी। उस दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि सांगवी, लोहगांव तथा येरवड़ा इन परिसरों में नकली नंबर प्लेट की रेसर गाड़ियां दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन परिसरों में पीछा कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनसे रेसर बाईक, दुपहिया ऐसी सात गाड़ियां जब्त की गई। चारों गाड़ियों की चोरी कर कॉलेज जाते थे। मौज मजा करने के बाद कॉलेज से लौटते समय किसी भी सोसायटी में गाड़ी लगाकर भाग जाते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.