सतारा : पुणे-बैंगलोर हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौत, 20 घायल

0

सतारा : एन पी न्यूज 24 – पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की जगहों पर ही मौत हो गयी। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज शुरू है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। मृतकों की अभी तक पहचान सामने नहीं आई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय महामार्ग सतारा के डी-मार्ट के पास घटी। दरअसल तेजी से जा रही बस से ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.