भोपाल : एन पी न्यूज 24 – मध्य प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। 92 वर्षीय शारदा देवी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। तोमर की मां के निधन पर राज्य के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनकी मां का अंतिम संस्कार ग्वालियर में होगा।
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी श्रीमती शारदा देवी जी के दुखद निधन का समाचार मिला।
परिवार के प्रति मेरी शोक- संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 9, 2019
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री तोमर की मां शारदा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री तोमर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “तोमर जी की माताजी शारदा देवी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे।”