वैज्ञानिकों पर गर्व है : हर्षवर्धन

0

नई दिल्ली (आईएएनएस) : एन पी न्यूज 24 – केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 पर इसरो का प्रयास पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण क्षण था। हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, “प्रिय इसरो के वैज्ञानिक भारत को आप पर गर्व है। चंद्रयान-2 के लिए आपने अपना सर्वोत्तम दिया।”

उन्होंने कहा कि आपके साहस की कोई तुलना नहीं है। मुझे अटल जी की कविता याद आ रही है- ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा।’

उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि भविष्य में हमारे वैज्ञानिक इस मिशन को पूरा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.