चंद्रयान-2 पर इसरो की उपलब्धि ने भारत को गौरवान्वित किया : शाह

0

 नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 को चंद्रमा के सतह के करीब पहुंचाने की इसरो की कोशिशों से हर भारतीय गौरवान्वित है।

लैंडर विक्रम के साथ इसरो केंद्र का संपर्क टूटने के चंद मिनट बाद शाह ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 को लेकर अभी तक की इसरो की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।”

उन्होंने कहा, “भारत हमारे प्रतिबद्ध और कठिन मेहनत करने वाले इसरो के वैज्ञानिकों के साथ है। भविष्य की यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.