एन पी न्यूज 24
मेष राशि या लग्न
किसी भी कार्य को करने में खुशी महसूस होगी। आजीविका कमाने के लिए नई नई तरकीब लगाएंगे। अपने शुभचिंतकों से मुलाकात होगी मार्गदर्शन भी मिलेगा। जोखिम भरे काम में रुचि रहेगी।
वृष राशि या लग्न
धार्मिक स्थल की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन से मन दुखी रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान में बदलाव करना पड़ेगा। कोई व्यक्ति लेन दे में धोखा दे सकता है सतर्क रहें।
मिथुन राशि या लग्न
मेहनत लगन और ईमानदारी से काम करने के बाद भी परिश्रम का फल बहुत कम मिलने की उम्मीद है। अचानक कोई बात आपको चोट पहुंचाएगी। मानसिक तनाव होते हुए भी शाम का वक्त अच्छा गुजरेगा।
कर्क राशि या लग्न
जिस काम को पूरा करने के लिए मन बनाएंगे वह काम आज पूरा जरूर होगा नए वाहन खरीदने का योग है काले कपड़े से परहेज करें। जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा।
कन्या राशि या लग्न
रचनात्मक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे सफलता भी प्राप्त होगी। लोहे के कारोबार से जुड़े हुए लोग अच्छा पैसा कमाएंगे। इंश्योरेंस के छेत्र में काम करने वाले लोग नए क्लाइंट मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि या लग्न
स्त्रियों को अपनी संतान और पति की तरफ से परेशानी महसूस होगी। सुबह से ही घर का वातावरण बिगड़ा हुआ नजर आएगा।इंपोर्ट एक्सपोर्ट के छेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे।
सिंह राशि या लग्न
बिना कारण किसी से विवाद ना हो इस बात का ख्याल रखें। व्यापार में तरक्की की योग हैं। अधिकारी वर्ग अपने नीचे के लोगों से परेशानी अनुभव करेंगे। धन की कमी महसूस होगी।
धनु राशि या लग्न
दूसरों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा इसलिए आप अपने आप को सतर्क रखने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में कड़वाहट पैदा होगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदाय क रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
वृश्चिक राशि या लग्न
पुरानी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में आज आपको सफलता मिलेगी। बिना प्रोग्राम के यात्रा करनी होगी। कुछ जरुरी चीजो को खरीदने के लिए कृषि से कर्ज लेने पड़ेंगे। शाम के समय बेचैनी का अनुभव होगा।
मकर राशि या लग्न
मतलब परस्त लोगों से बचकर रहना होगा। नौकरी धंधे में लाभ होगा। किसी से वाद-विवाद के कारण पुलिस प्रकरण हो सकता है। किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि या लग्न
अपने बारे में किसी को कुछ ना बताए बातें फैल सकती हैं और आपको तकलीफ होगी। बुद्धि और विवेक केबल पर लाभ कमाएंगे लोगों की मदद भी करेंगे। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है किसी का बकाया पैसा मिलेगा।
मीन राशि या लग्न
अचानक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नई जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी जिससे आपके अधिकारियों को प्रसन्नता होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों के द्वारा आप की प्रशंसा की जाएगी।