मुंबई : एन पी न्यूज 24 – मुंबई में एक बार फिर बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। क्या आम क्या खास सब बारिश से परेशान है। मूसलाधार बारिश के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात बिल्कुल ठप हो गया है। प्रशासन ने भी चेतावनी जारी कर लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। जगह-जगह से जलभराव की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जो मुंबई बारिश की भयावहता को बयां कर रहे हैं।
Waterfalls in New Cuffe Parade! #MumbaiRains pic.twitter.com/eqPQhGf73V
— K Sudarshan (@SudarshanEMA) September 4, 2019
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दक्षिण मुंबई की एक बहु मंजिला इमारत का है। लगातार बारिश के कारण 40 मंजिला यह इमारत एक झरने में तब्दील हो गई। इसके बाद इमारत को देखने के लिए भीड़ लग गई और कई लोग वीडियो बनाते भी दिखे। ये नज़ारा बेहद खूबसूरत भी दिख रहा है। हालांकि खतरनाक हो सकता है।
Maharashtra: Water level has receded in almost all parts of Mumbai. NDRF teams are on alert and kept on stand by at Kurla, Parel and Andheri. #MumbaiRains (File pic) pic.twitter.com/7ILrgptGB9
— ANI (@ANI) September 5, 2019
बता दें कि यह नजारा मुंबई बारिश की वजह से पैदा नहीं हुआ था बल्कि बहुमंजिला इमारत की उपरी छत पर हाल ही में लगाए गए एक पानी की टंकी से पैदा हुआ था। वह पानी की टंकी टूट गई थी जिसके कारण वहां से पानी नीचे गिरने लगा था।