गांधीवाद से देश को हो रही तकलीफ

संभाजी भिड़े ने कहा

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के संस्थापक संभाजी भिड़े ने पुणे में कहा कि फिलहाल देश को गांधीवाद के कारण काफी तकलीफ हो रही है। हमें इस से छुटकारा पाना है तेा छत्रपति शिवाजी महारा, संभाजी महाराज का आदर्श सामने रखना चाहिए।

पुणे महानगरपालिका के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद धीरज घाटे के साने गुरूजी मंडल ने सदाशिव पेठ में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति निर्माण की है। भिड़े ने मंगलवार को उक्त मंडल को भेट दी। इस समय उपस्थितों से बात करते हुए उन्हाेंने कहा कि जिस प्रकार से किसी को भूतबाधा होती है उसी तरह से फिलहाल देश गांधीवाद से गुजर रहा है जिसकी काफी तकलीफ हो रही है। इस से छुटकारा पाना हो तो छत्रपति शिवाजी महाराज तथा संभाजी महाराज का आदर्श सामने रख काम करना होगा। जब जरूरत पड़ती है तभी भगवान हाथों में शस्त्र लेते है। इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज का पुतला हमें उस स्वरूप में दिखाई देता है। हम सभी को उनके मार्ग पर चलने की जरूरत है। ऐसे भी भिड़े ने कहा।

प्रतिकृति के लिए 15 लाख खर्च

पार्षद घाटे साने गुरूजी मंडल के अध्यक्ष है। मंडल द्वारा निर्माण की गई अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति के लिए 15 लाख रूपए खर्च आया हुआ है। मंडप में प्रवेश करते ही भव्य दिव्य प्रवेश द्वार निर्माण किया गया है। साथ ही राम की मूर्ति भी रखी गई है। पूरी झांकी भगवामय की गई है। घाटे भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.