मुंबई : – देश भर में आज गणपति बप्पा मोरया के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। हर तरफ गणेश उत्सव की शुरुवात हो चुकी है। क्या आम क्या खास सभी बप्पा के रंग में रंगते नज़र आ रहे है। बॉलीवुड से लेकर टीवी के बड़े स्टार्स सभी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर गणपति पूजन में व्यस्त नजर आए। हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस शिल्फा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की धूमधाम से स्थापना की है। शिल्पा समेत
शिल्पा शेट्टी की तरह बॉलीवुड के कई स्टार्स भी अपने घरों में गणपति जी की मूर्ति हर साल स्थापित करते हैं। जिनमें से प्रमुख है सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, एकता कपूर। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के मुख्य त्योहार में से सबसे प्रमुख है। इस त्योहार की धूम 10 दिनों तक रहती है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय से हो गई है। आए दिन आप बॉलीवुड स्टार्स को भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करते हुए देख सकते हैं। गणेश चतुर्थी की कई फोटो ने अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखी है।